लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट के लीक होने की खबर सामने आई है। लखनऊ में सरोजनीनगर एयरपोर्ट के कार्गो डिपार्टमेंट में गैस के रिसाव से एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसा माहौल हो गया। आनन-फानन में मौके से लोगों को बाहर निकाला गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे विमान में एक बॉक्स में कैंसर की दवाएं भेजी जा रही थीं। लगेज स्कैनर से जांच के दौरान बीप सुनाई दी। कैंसर की दवा का बॉक्स खोल दिया गया। उसको सुरक्षित करने में जिस रेडियो एक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल होता है वो लीक हो गया।
इस मौके पर दो कार्गो कर्मचारी बेहोश हो गए हैं, यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई है। टर्मिनल 3 खाली कराकर सीआईएसएफ और एनडीआरएफ को सौंप दिया गया है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने कैंसर की दवा से इसके लीक होने की पुष्टि की है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल पाल भी कानपुर से एयरपोर्ट पहुंचे हैं। वह वहां ट्रेन हादसे में गए थे।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कंटेनर को खोला जिसमें कैंसर रोधी दवाएं थीं। इन दवाओं में रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। कंटेनर लीक कर रहा था जिससे निकलने वाली गैस से कर्मियों के बेहोश होने की बात सामने आई। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने कर्मचरियों के बेहोश होने की बात से इनकार किया है। तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है साथ ही लीक हो रहे कंटेनर को सुरक्षित अलग रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Compiled by up18News
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026