आगरा: ताजमहल पर सुरक्षा कर्मियों के उसे समय होश उड़ गए जब एक महिला श्रद्धालु कावड़ को लेकर पहुंच गई इसे देखकर पुलिसकर्मी तुरंत एक्टिव हुए और उसे महिला श्रद्धालुओं को कावड़ के साथ बैरियर पर रोक दिया। महिला का कहना है कि उसे ताजमहल में गंगा जल चढ़ाना है। ताजमहल में भगवान शिव का मंदिर है। उसका कहना था कि ताजमहल ताजमहल नहीं है बल्कि तेज महालय है।
सावन में कांवड़िए गंगाजल लाकर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं। ऐसे में आगरा की महिला मीना राठौर भी सोरो कासगंज से कांवड़ लेकर आई है। सोमवार सुबह करीब छह बजे महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के पश्विमी गेट पर जाने लगी। गेट से कुछ दूरी पर ही पुलिस का बैरियर है। पुलिस ने मीना राठौर को रोक लिया। उसने पूछा कि यहां कहां जा रही हो, मीना राठौर ने बताया कि वो ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने आई हूं।
ताजमहल प्राचीन शिव मंदिर तेजो महालय है। भगवान भोले नाथ ने उसे बुलाया है। ये हमारी आस्था का सवाल है। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाया, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि वो ताजमहल में ही कांवड़ चढ़ाएगी। करीब दो घंटे से महिला कांवड़ लेकर बैरियर पर ही खड़ी है।
ताजमहल में शिव मंदिर होने का हिंदूवादी दावा करते हैं। लंबे समय से वो ताजमहल को शिव मंदिर मानते हुए घाट से ताजमहल की आरती करते हैं। ताज महल और तेजो महालय को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर हो चुकी है। पिछले दिनों भी आगरा में एक वाद दायर हुआ है।
कांवड़ लेकर ताजमहल के पास पहुंची महिला के समर्थन में हिंदूवादी भी पहुंच गए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि कांवड़ लाने वाली महिला हिंदू महासभा की पदाधिकारी है। वो ताजमहल पर ही पूजा अर्चना करेंगी।
- आगरा की उत्तर विधानसभा का विकास: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर नई सड़कों का हुआ शिलान्यास, दयालबाग से वजीरपुरा तक मनेगा जश्न - July 27, 2026
- भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आगरा में आठ माह तक चलेंगे विशेष आयोजन - July 27, 2026
- आगरा में मानवता की मिसाल: ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने हेल्प आगरा को भेंट की 80 डायलाइजर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - July 27, 2026