Agra, Uttar Pradesh, India. डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस में विभिन्न कम्पनियों एवं संस्थानों में चयनित छात्र-छात्राओं के साथ एक शिष्टाचार भेंट वार्ता का आयोजन किया गया। साथ ही रील स्टार 2021 के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने अपने छात्रों को संदेश दिया- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’ यानी गर्व के साथ आकाश को छूना। यह भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का ध्येय वाक्य है।
संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने विप्रो लिमिटेड में चयनित बी.सी.ए. के वैभव गुप्ता, पारूल चौहान, शिवम पाण्डे एवं लाइट स्पीड लॉजिस्टिक्स में चयनित एम.बी.ए. की दिव्या सिंह व बी.बी.ए. की डिम्पल अरोड़ा, राजकीय मेडिकल कालेज फिरोजाबाद में वैज्ञानिक बी के पद पर कार्यरत् बितेश राजपूत, एस.एन. मेडिकल कालेज में मॉलीक्यूलर माइक्रोबायोलोजिस्ट के पद पर कार्यरत वजाहत हुसैन, ईवाई कम्पनी में बी.बी.ए. की अनन्या अरोड़ा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

परिचर्चा के साथ ही रील स्टार 2021 के विजेता विजेता बी.कॉम. के अभिषेक शर्मा व मोहित यादव को स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान किये। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुये आसमान की ऊॅचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ ए.के. गोयल ने भविष्य में भी संस्थान से जुड़े रहने के लिए कहा। संस्थान के सी.ओ.ओ. अजय राज सिंह राजावत, डीन एकेडमिक विकास शर्मा, प्रबन्धन संकाय की ज्योति भदौरिया, वाणिज्य संकाय के सतीश व जैव प्रौद्योगिकी के डॉ प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
- आगरा में मनेगी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती: ‘सबसे ऊंचे सरदार’ थीम पर कोठी मीना बाजार में प्रज्वलित होंगे सैकड़ों दीपक - October 29, 2026
- आगरा में करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: बेकाबू कार ने परिवार को रौंदा, मां और 2 साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत - October 29, 2026
- आगरा में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद: UPSSSC PET परीक्षा के चलते जिला प्रशासन का आदेश - October 29, 2026