हर दिन एक लोटा जल चढ़ाने का आह्व
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
अग्रवन (आगरा) के शिवालयों के १८ कोसी परिक्रमा मार्ग के कोस पड़ाव पर लोकभारती से संबद्ध वत्सले मातृभूमे फाउंडेशन द्वारा हरिशंकरी माला अभियान के कोस पड़ाव स्थल पर हरिशंकरी रोपण का कार्य पूरा हो गया है। इसका समापन बल्केश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर आगरा पर पूर्ण हुआ।
आगरा उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पार्षद पूजा बंसल, प्रबंधक श्री गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर, प्रधानाचार्य श्रीमती चारु पटेल एवं श्रीमती रश्मि अग्रवाल, प्रमोद उपाध्याय पूर्व डीएफओ, जितेंद्र पूर्व पार्षद एवं अन्य सहयोगी उपस्थिति रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि इस अभियान में वन विभाग आगरा का विशेष सहयोग रहा। डीएफओ जिला आगरा द्वारा अपने विशेष प्रयास से 10 फुट से अधिक ऊंचाई के पौधे उपलब्ध कराए गए, जिससे हरिशंकरी सुरक्षित, शत प्रतिशत एवं शीघ्र तैयार हो सक। उन्होंने टीम लोक भारती, सत्यमेव जयते एवं पर्यावरण मित्र का आभार प्रकट किया है।
श्री भानु प्रताप सिंह चौहान ने आह्वान किया है कि हरिशंकरी को एक लोटा जल रोज चढ़ाएं। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को तो जल चढ़ाना ही है।
- निर्जला एकादशी: आगरा के खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य फूल बंगले में विराजमान हुए बाबा - June 25, 2026
- राम मंदिर जमीन घोटाला: आप सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 13 अहम दस्तावेज, लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप - June 25, 2026
- मिशन 2027: जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन के साथ यूपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी का ऐलान, महिलाओं को मिला विशेष प्रतिनिधित्व - June 25, 2026