महंगाई की मार से परेशान आम आदमी की थाली से अब सब्जियां दूर होने लगी हैं। बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आलू, टमाटर भी महंगा हो गया है और इनकी कीमते पिछले महीने के मुकाबले दोगुनी हो गई हैं। पिछले 15 दिनों में थोक मंडियों से लेकर फुटकर बाजार तक कुछ सब्जियों की कीमतों में दोगुने तक का उछाल आया है।
सब्जियों के दाम बढ़ने पर लोगों के रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। फुटकर बाजार में आलू की कीमत 40 रुपये पहुंच गई है, जबकि टमाटर की कीमत 90 से 100 प्रति रुपये किलों तक पहुंच गया है। वहीं, 30 रुपये किलो बिकने वाले प्याज का भाव 50 रुपये को पार कर गया है। बताया जा रहा है कि, बारिश के कारण सब्जियों के दाम में उछाल आया है।
वहीं, आलू-प्याज के दाम थोक मंडी में काफी कम होने के बावजूद फुटकर बाजारों में काफी ज्यादा हैं। थोक मंडियों में हरी व अन्य सब्जियों की कीमतों में 50 प्रतिशत तक का उछाल आया है। वहीं, अब सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं।
Compiled by up18News
- भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी का संबोधन; बोले— सृष्टि के शिल्पी और नए भारत के शिल्पी का एक ही दिन है पर्व - September 17, 2026
- मैनपुरी में दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी पांच बच्चों की मां, हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - September 17, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026