Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. इनरव्हील क्लब मंडल 311 (inner wheel district 311) का अधिष्ठापन समारोह होटल क्लार्क शिराज आगरा में किया गया। आगरा की धाकड़ समाजसेवी नीलू धाकरे को मंडल अध्यक्ष 2024-25 बनाया गया। मंडल 311 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं। बताते चलें कि नीलू धाकरे, जाने-माने राजनेता दिगम्बर सिंह धाकरे की पत्नी हैं।
इस मौके पर इनरव्ही क्लब की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता ने कहा कि आजकल सर्वाइकल कैंसर बहुत ज्यादा महिलाओं में देखा जा रहा है। यह एक जटिल समस्या बनती जा रही है। जिस तरह से रोटरी क्लब ने पोलियो को अपना मिशन बनाया था ठीक उसी तरह से सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं की रक्षा करना है। इनर व्हील पूरे इंडिया में एक करोड़ लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर के टीके लगवाएगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 10 लाख महिलाओं को 2024 -25 में सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीन लगवाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएंगे लगाएं। साथ ही जनता को भी जागरूक करें कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए। पौधे की ऐसे ही सेवा करें जैसे कि उसकी मां जीवित हो और अपनी मां की सेवा कर रहा है। इससे हमारा देश हरा-भरा हो जाएगा। बढ़ते तापमान से भी कुछ राहत मिलेगी। वातावरण में ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में रहेगी।

हर क्लब अपने-अपने क्षेत्र में एक क्लीनिक ऑनव्हील चलाएगा। मलिन बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों चेकअप करेंगे। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज समेत अन्य टेस्ट किये जाएंगे। क्लीनिक में एक डॉक्टर रहेगा जो मौके पर ही पेशेंट को देखेगा और दवाइयां देगा।
महिला सशक्तिकरण पर पूरा साल क्लब काम करेगा। महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर और कढ़ाई केंद्र खोले जाएंगे। इन सब चीजों पर भी क्लब के लोगों ने एक प्रतिज्ञा की कि हम सर्वाइकल कैंसर में अपना पूरा योगदान देंगे। कंपनियों से बात करेंगे कि वह अपने माध्यम से भी सर्वाइकल कैंसर के लिए मदद करेंगे।

कार्यक्रम में मंडल 311 की पूरी टीम संध्या गुप्ता, ज्योति मित्तल, नीलू मिश्रा, मनीषा बाजपेयी, आरती मेहरोत्रा, मंजू को स्थापित किया गया। एसेंबली अध्यक्ष मधु बघेल और सोनल बंसल उपस्थित रहीं।
- आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 800 विद्यार्थियों ने शहीदों और विस्थापितों के संघर्षों को किया नमन - August 15, 2026
- आगरा में मनोरम ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां: बजाज चेतक के 100 परिवारों को दिखाया गया ‘बटवारा’ फिल्म का विशेष शो - August 15, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026