कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। इस सनसनीखेज मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए कुल 11 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को सुपारी दी गई थी, जिसकी पटकथा पार्टी के ही भीतर के लोगों ने रची थी।
शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई ने 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें बीजेपी कार्यकर्ता सागर सोनकर और उनके भाई साहिब सोनकर भी शामिल हैं. आरोप है कि सागर ने ही उत्तर प्रदेश के शूटरों को सुपारी दी थी. रथ की हत्या 6 मई को मध्यमग्राम में हुई थी.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इनमें दो बीजेपी कार्यकर्ता सागर सोनकर और उनके भाई साहिब सोनकर भी शामिल हैं, जो रथ के दफ्तर में ही काम करते थे.
जांच में सामने आया है कि सागर ने ही उत्तर प्रदेश के शूटरों को हत्या की सुपारी दी थी. रथ की हत्या 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर की गई थी, यह वह समय था जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए सिर्फ दो दिन हुए थे. चंद्रनाथ रथ, सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे और भबानीपुर सीट से उनके चुनाव अभियान की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक इस हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से ही रची जा रही थी, लेकिन किसी न किसी वजह से वारदात की तारीख बार बार टलती रही.
जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि सागर सोनकर साल 2020 तक एक विपक्षी पार्टी के विधायक के यहां काम करते थे, उसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. सीबीआई अब राज्य की एक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के एक पदाधिकारी की भूमिका की भी जांच कर रही है.
- Agra News: ढाई दशक पुराने कुख्यात ‘ओपी गैंग’ के पुराने गुर्गे आपस में भिड़े, शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज - October 13, 2026
- आगरा में सनसनी: शाहदरा कट के पास सर्विस रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस - October 13, 2026
- आगरा में चोरों का दुस्साहस: थाना सैंया के एक ही गांव में तीन मकानों को बनाया निशाना, लाखों का माल समेटकर फरार - October 13, 2026