आगरा: अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। जीआरपी आगरा कैंट ने रेलवे स्टेशन के सुलभ शौचालय की उत्तर दिशा मे पार्सल कार्यालय के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी का 01 मोबाईल फोन बरामद किया।
अभियुक्त का नाम व पता:-
नदीम अब्बास पुत्र रसीद निवासी राधे वाली गली गली नं0 03 शिव नगर जगनेर रोड थाना शाहगंज आगरा हाल पता पक्का तालाब ख्वासपुरा थाना शाहगंज आगरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण:-
एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 9000 रु0/-
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान:-
दिनांक 12.06.2024, रेलवे स्टेशन आगरा कैंट पर बने सुलभ शौचालय की उत्तर दिशा मे पार्सल कार्यालय की ओर करीब 25 कदम की दूरी पर से
अपराध का तरीक़ा:-
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वो दिल्ली से आगरा व मथुरा तक ट्रेनो में बैठकर सफर करताहै और इसी बीच अपना शिकार ढूंढ लेता है। जैसे ही यात्री अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाते है उन्हे चुरा लेता है। इतना ही नहीं यात्रियों से मेल जोल बढ़कर और मौका मिलते ही उनके कीमती सामानों की चोरी कर लेता है।
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026