गाजीपुर। अयोध्या से दर्शन करके बिहार के आरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस गाजीपुर में हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाराचंवर क्षेत्र में प्राइवेट बस की डम्पर से टकरा गई, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और 18 से अधिक घायल है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 319 के पास यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाजीपुर और मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में बस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिये गाजीपुर मेडिकल कालेज और मऊ के जिला अस्पताल भेजा गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में सीतापुर आवासीय विद्यालय में छात्र से कुकर्म, सात छात्रों पर आरोप, मुकदमा दर्ज - August 16, 2026
- प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है हमारी युवा शक्ति, युवाओं को प्रेरित करते हुए सीएम योगी ने कही बड़ी बात - August 16, 2026
- मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज की धूम: ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी ने स्वर्ण-रजत हिंडोले में दिए दर्शन, उमड़ी भारी भीड़ - August 16, 2026