Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के बूथ पर पार्टी को कितने वोट मिले, इसे लेकर एक खबर प्रसारित गई। इसमें बताया गया कि बूथ पर सिर्फ छह वोट मिले हैं। किसी ने लिखा कि सिर्फ 9 वोट मिले हैं। इस बारे में छानबीन की गई तो कहानी कुछ और ही निकली। आइए जानते हैं कि वास्तव में कितने वोट मिले।
जहाँ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने डाला अपना वोट
विधानसभा- मुरादाबाद ग्रामीण
बूथ संख्या- 249
भाजपा- 316
सपा- 228
बसपा- 1
मुरादाबाद की काँठ विधानसभा में जहां भूपेन्द्र सिंह चौधरी का परिवार रहता है-
विधानसभा काँठ
बूथ नंबर- 174
कुल मत- 415
भाजपा- 348
सपा- 63
बसपा- 1
अन्य- 1
भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी दल ऐसी हरकतें कर रहा है जो माफी के काबिल नहीं है। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए भी प्रदेश में ग्रामीण विकास के लिए बेहतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में नगर निगम का चुनाव लड़ा गया और भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026