आगरा: महाराष्ट्र राज्य से आए 140 वरिष्ठ नागरिक एवं महिला पर्यटकों का समूह ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचा। इस वरिष्ठ नागरिकों के दल का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ स्वागत किया, साथ ही उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
इस दौरान पुलिस ने सीनियर सिटीजन से भी खुलकर वार्ता की। उनसे कहा कि आप आगरा में पूरी तरह से सुरक्षित है और ताजमहल के दौरान पर्यटन पुलिस आपके साथ खड़ी है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी हो या फिर असुविधा हो तो तुरंत पर्यटन पुलिस को सूचित करें। आपकी समस्या समाधान के लिए पर्यटन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर उनकी हर संभव सहायता करते हुए ताजमहल का सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में भ्रमण कराया गया। पर्यटकों के समूह द्वारा ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए गए एवं पुलिस के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026