फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट मेट गाला 2024 के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह एक विवाद में फंस गई हैं। एक्ट्रेस का नाम ‘ब्लॉकआउट 2024’ लिस्ट में जोड़ दिया गया है। आलिया का नाम इस लिस्ट में जुड़ने का कनेक्शन इजराइल और फिलिस्तीन जंग और गाजा पर आए संकट से जुड़ा है। क्या है पूरा मामला?
आलिया भट्ट का नाम ‘ब्लॉकआउट 2024’ की लिस्ट में शामिल इसलिए किया गया है क्योंकि उन्होंने गाजा संकट पर चुप्पी साध रखी है।
सोशल मीडिया पर ‘ब्लॉकआउट 2024’ का आंदोलन उन फेमस हस्तियों को ब्लॉक करने और अनफॉलो करने के बारे में हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह किसी मुद्दे पर अपनी आवाज नहीं उठाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, टाइगर वुड्स, केंडल जेनर, कैमिला कैबेलो जैसे कलाकार शामिल हैं।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026