आगरा। शहर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों के क्षेत्र संजय प्लेस, आगरा में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक कारोबारियों को वाहनों को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि संजय प्लेस में एक तो हर ओर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली चल रही है, वहीं दूसरी ओर अगर व्यापारी अपने वाहन लेकर कहीं खड़ा कर रहे हैं तो पुलिस के अलावा नगर निगम भी उनका उत्पीड़न करने में पीछे नहीं रह रहा है।
नियमों के नाम पर व्यापारियों का हजारों रुपए का चालान काट उत्पीड़न किया जा रहा है जिससे शहर के कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसा ही एक वाक्या आज संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल पर हुआ यहां एक कारोबारी परिवार के साथ खरीदारी करने आया हुआ था उसने अपनी कार को पार्किंग के बाहर खड़ा किया हुआ था, थोड़ी देर बाद पता चला कि नगर निगम की गाड़ी उनकी कार को उठाकर ले गई है।
नगर निगम संपर्क करने पर उनके हाथ में हजार रुपए का चालान थमा दिया गया। व्यापारी के विरोध करने के बावजूद उनकी कार को हजार रुपए वसूल करने के बाद ही छोड़ा गया। सोशल मीडिया पर चालान की रसीद थोड़ी देर में ही वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर शहर के व्यापारियों ने इस बात पर विरोध करना शुरू कर दिया।
वहीं जब यह मामला सोशल मीडिया के जरिए आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी को पता चला तो उन्होंने व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही आगरा नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त को इस संदर्भ में अवगत कराते हुए उनसे अपना विरोध दर्ज कराया और इस ओर ध्यान देने तथा व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की बात कही।
जय पुरसनानी ने कहा है कि अगर यह वसूली बंद नहीं हुई तो आगरा व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को उठाया है आगरा व्यापार मंडल इस ओर जरूर अथक प्रयास करेगा। जल्द ही शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर व्यापारियों की इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026