लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रियंका गांधी वाड्रा से बड़ा एक्टर दुनिया में कोई नहीं है। अगर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना सबसे बुरा दौर देखा है, तो वह तब था जब कांग्रेस की यह महासचिव राज्य में पार्टी की प्रभारी थीं।
प्रियंका गांधी वाड्रा की लड़ाई पार्टी की लड़कियों से
राधिका खेड़ा ने आगे कहा, “लड़की हूं लड़ सकती हूं’ वाला डायलॉग वो बोलती हैं लेकिन पार्टी में उनकी लड़ाई खुद लड़कियों से है। उसका उदाहरण मैं हूं। अमेठी और रायबरेली की जनता को ये लोग बेवकूफ बनाते आए हैं। गांधी परिवार ने अमेठी और रायबरेली का विकास नहीं होने दिया।”
पीएम मोदी ने महंगाई कम करके दिखाया
‘दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर हैं प्रियंका गांधी’ राधिका खेड़ा ने भाई-बहन के खिलाफ खोला मोर्चा; बताया रायबरेली की जनता इस बार क्या करेगी भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रियंका गांधी से बड़ा एक्टर दुनिया में कोई नहीं है। अगर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना सबसे बुरा दौर देखा है तो वह तब था जब कांग्रेस की यह महासचिव राज्य में पार्टी की प्रभारी थीं। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को भगोड़ा बना दिया।
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे शराब पेशकश के आरोप
बीजेपी में शामिल होने से पहले राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए थे कि कई नेताओं ने उन्हें शराब की पेशकश की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। ये बात मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को सूचित किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे नजरअंदाज कर दिया गया क्योंकि मैं पार्टी की हिंदू विरोधी विचारधारा का पालन नहीं करती थी।
-एजेंसी
- राम मंदिर दान घोटाला: करणी सेना प्रमुख अम्मू का योगी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- ‘आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कब चलेगा?’ - June 17, 2026
- आगरा में गुंडागर्दी: टोकने पर भड़के नशेड़ी युवक, साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई - June 16, 2026
- Agra News: महिला से बैग लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 72 घंटे के भीतर पुलिस ने जेवर और नकदी बरामद की - June 16, 2026