उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासन मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थीं, जहां उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन यश पुजारी द्वारा करवाया गया।
मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा कि फोटो में बाबा महाकाल के दर्शन तो मैं रोज ही करती हूं लेकिन आज एक ऐसा संयोग बना जब मैं हकीकत मे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकी।
याद रहे कि विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2024 के कार्यक्रम में आज 7 मार्च को अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी और उनके दल द्वारा शिव-दुर्गा पर प्रस्तुति देंगी।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव के तहत 7 मार्च को प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी व उनके दल द्वारा शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जा रही है। करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान उनके साथ करीब 55 सदस्यीय दल भी रहेगा।
-एजेंसी
- लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल के बस स्टेशन पर CCTV में नज़र आई 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर लावारिस मिली स्कॉर्पियो - October 15, 2026
- ”माफियाओं की जगह सिर्फ मिट्टी में है”: वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी कॉलोनियां - October 15, 2026
- सीएम योगी की दो टूक— स्वच्छता कर्मियों का वेतन काटा तो होगी सख्त कार्रवाई, ₹16,000 न्यूनतम मानदेय और बीमा की घोषणा - October 15, 2026