आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरी पर्वत पुलिस ने सराफा व्यापारी की गबन की गई 145 किलो चांदी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शातिर अपराधियों से थाना पुलिस ने लगभग 30 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त, 2023 को सोनू वर्मा ने अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें आरोप लगाया गया था कि नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 145 किलो चांदी का गबन कर लिया है। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय गबन की कुछ चांदी बरामद हुई थी।
शुक्रवार को इसी मामले में थाना पुलिस ने दो और आरोपी शिवा सोनी और हरीश वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 30 किलो चांदी बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि चांदी गबन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से शिवा शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- आगरा कॉलेज में ‘हरित संकल्प’: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी ने चलाया संरक्षण अभियान, 5000 पौधे रोपने का लिया प्रण - June 6, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में ‘बूंद-बूंद’ के लिए संघर्ष: बाग फरजाना में महीनों से ठप जलापूर्ति, पानी खरीदने को मजबूर हैं परिवार - June 6, 2026
- आगरा के फतेहाबाद में मोबाइल टावर स्थापना पर संग्राम: रिहायशी इलाके में जबरन निर्माण का आरोप, नगर पंचायत से निरस्त आवेदन के बावजूद काम जारी - June 6, 2026