भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सुनील छेत्री ने संन्यास की जानकारी दी.
सुनील छेत्री ने कहा, “मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता हूं जब पहली बार मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिला.”
“मैच से पहले नेशनल टीम के कोच सुकी सर मेरे पास आए और कहा कि तुम अपना सफ़र शुरू करने जा रहे हो. मैं उस अहसास को नहीं भूल सकता हूं.” 40 साल के सुनील छेत्री ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 12 जून 2005 को भारत के लिए डेब्यू किया था.
सुनील छेत्री ने पहले ही मैच में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल भी किया. सुनील छेत्री ने 150 मैचों में 94 गोल स्कोर किए हैं. अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में छेत्री ने रोनाल्डो (205 मैच में 128 गोल) और मेसी (180 मैचों में 106 गोल) के बाद सबसे ज़्यादा गोल किए हैं.
सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने भी ट्वीट करके सुनील छेत्री के फुटबॉल करियर को अभूतपूर्व बताया है.
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026