आगरा: वकीलों से पार्किंग के पैसे मांगना पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को भारी पड़ गया। वकीलों ने पार्किंग कर्मचारियों को गिरा गिरा कर पीटा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वकील और पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी के बीच में विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वकील और पार्किंग ठेकेदार व कर्मचारियों को थाने ले आई, जहां शांति भंग में दोनों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पूरा मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र के विनायक मॉल की पार्किंग का है। यहां पहुंचे वकीलों ने अपनी गाड़ी पार्किंग में पार्क की थी। जब वह वापस लौट कर गाड़ी ले जाने लगे तो पार्किंग के पैसे को लेकर कर्मचारी से कहा सुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया और वकीलों ने पार्किग ठेकेदार के कर्मचारियों को जमकर पीट दिया।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वकीलों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से वकीलों ने पार्किग ठेकेदार कर्मचारी को गिरा गिरा कर पीटा।
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026
- शारदीय नवरात्रि पर प्रकृति वंदन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश: ‘दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन’ ने बांटे तुलसी और पौधे - October 11, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: शतचंडी पाठ, महायज्ञ और रुद्राभिषेक के साथ गूंजे वैदिक मंत्र - October 11, 2026