सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो व्यक्ति खाकी वर्दी पहने हुए हैं और एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कभी हाथों से तो कभी बंदूक की बट से पीट रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का बताया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्ऱवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जहां दो होममगार्ड और एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था। पीड़ित व्यक्ति का नाम वीरेन्द्र कुमार जाटव है। जो नवाबगंज से पास बाहोरनगला का रहने वाला है।
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि खाकी वर्दी पहने दो व्यक्ति एक शख्स को कभी जूतोंं की नोक से मुंह को रौंद रहे है तो कभी लात घूसों से पीटते नजर आ रहा है।
जिओ बहादुर वर्दीधारी। वायरल वीडियो बरेली का है। pic.twitter.com/6hwmMdYnuy
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) May 14, 2024
वीरेन्द्र नवाबगंज में ही चौकीदार के पद पर तैनात है। वह जमीन की फर्द निकलवाने के लिए तहसील आया था। इसी दौरान तहसीलदार कार्यालय में तैनात दो होमगार्ड पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
इसके बाद दोनो होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल के साथ वीरेन्द्र कुमार के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनो होमगार्ड तहसील परिसर में ही व्यक्ति को जमीन पर गिराकर पीटने लगे। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं चौकीदार ने आरोप लगाया है कि दोनो होमगार्ड ने उसके साथ मार पीट की और गाली गलौज की।
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026