कानपुर। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने का अरापे लगाया। युवक ने पुलिसकर्मियों पर पैसे छीनने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है।
जानकारी के अनुसार, सचेंडी कस्बा निवासी बालकृष्ण राजपूत के पांच लड़कों में सबसे छोटे लड़के सुनील (26) ने देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा बनाया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में युवक चौकी प्रभारी और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। परिजनों का आरोप है कि, सुनील चकरपुर मंडी कछियाने में सब्जी की दुकान लगाता था। आरोप है कि, पुलिसकर्मी सब्जी की दुकान लगाने पर जबरन वसूली और मारपीट करते थे।
-एजेंसी
- भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, यमुना किनारे पांडेय जी की बगीची में हुआ रुद्राभिषेक और महाप्रसादी का आयोजन - August 23, 2026
- ”दस दिखाया, सोलह गटकाया…”कन्नौज में सोने की तस्करी के खुलासे पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर 16 किलो सोना गटकाने का दावा - August 23, 2026
- आगरा में गूंजेगी मुरारी बापू की अमृतवाणी: 15 सितंबर से शुरू होगी नौ दिवसीय भव्य रामकथा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह - August 23, 2026