अजमेर। राजस्थान के धार्मिक शहर अजमेर में 15 दिन पहले हुई एक मस्जिद में मौलाना की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मौलाना की हत्या मस्जिद में साथ रहने वाले 6 नाबालिगों ने ही की थी. पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मौलाना मोबाइल पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ पिछले 4 साल से कुकर्म कर रहा था.
इससे परेशान होकर सभी ने मौलाना के लिए बूंदी का रायता बनाया. उसमें नींद की गोलियां मिलाकर मौलाना को दे दिया. मौलाना के सोने के बाद सर पर डंडे से वार किया. इसके बाद रस्सी से तब तक गला घोंटकर रखा जब तक की मौलाना ने दम तोड़ दिया. इसके बाद एक कहानी बनाई कि नकाबपोश बदमाशों ने लूट के चक्कर में मौलाना की हत्या कर दी थी, जिसे उन्होंने अपने आंखों से देखा.
पुलिस ने दी मौलाना हत्याकांड की जानकारी
अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 26 अप्रैल की देर रात अजमेर के दौराई कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मदीना मस्जिद में मौलाना मोहम्मद माहिर (30) वर्षीय की हत्या हुई थी. इस मामले में 6 नाबालिगों को डिटेन किया गया है.
मौलाना अश्लील वीडियो दिखाकर करता था रेप
अजमेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मौलाना उनके साथ गलत काम करता था. किसी से इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देता था. मौलाना माहिर करीब 7 साल पहले रामपुर यूपी से यहां आया था. वह यहां रहकर मस्जिद में बच्चों को पढ़ा रहा था. उसका परिवार रामपुर में ही रहता है.
मस्जिद में मौलाना के साथ 15 बच्चे रहते थे. ईद के चलते 10 बच्चे अपने घर चले गए थे. ऐसे में यहां पांच बच्चे रह रहे थे. मौलाना 25 अप्रैल को ही अपने साथ रामपुर से एक नाबालिक बच्चों को लेकर आया था. उस रात मौलाना ने अपने साथ आए. नाबालिग के साथ गलत काम किया था. उसे रुपये का लालच देकर किसी से जिक्र न करने की बात कही इसके बाद 26 अप्रैल की रात नाबालिग ने मस्जिद में साथ रह रहे.
पांच अन्य नाबालिकों को अपने साथ हुई कुकर्म की घटना के बारे में बताया इस पर सभी बच्चों ने बताया कि मौलाना हम सभी के साथ करीब 4 साल से कुकर्म कर रहा है. मौलाना की धमकियों और डर के मारे हम सब चुप थे, इसके बाद सभी 6 नाबालिग बच्चों ने मिलकर मौलाना को उसके कुकर्मों की खौफनाक सजा देने का प्लान बनाया.
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026