बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान की हत्या के आरोपी सौतेले पिता परवेज टाक की मुंबई की सत्र अदालत ने दोषी करार दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले परवेज टाक ने एक्ट्रेस समेत 6 लोगों को मौत के घाट उतारा था।
मुंबई की सत्र अदालत ने गुरुवार को परवेज टाक को साल 2011 में उनकी सौतेली बेटी और अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया। टाक को भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया गया। परवेज टाक को 2012 में गिरफ्तार किया गया था। इस वारदात को परवेज टाक ने साल 2011 में फरवरी महीने में अंजाम दिया था।
इस दिन सुनाई जाएगी सजा
अदालत सजा की अवधि पर 14 मई को दलीलें सुनेगी। टाक लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। अभिनेत्री, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों यानी कुल 6 लोगों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी।
इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
अभियोजन पक्ष का दावा यह था कि टाक ने पहले सेलिना की संपत्तियों पर बहस की और बाद में उसकी हत्या कर दी और फिर लैला और उसके चार भाई- बहनों की हत्या कर दी। इस वारदात का तब खुलासा हुआ जब इसे अंजाम देने के कुछ महीने बाद टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों के शव बाद में बंगले से बरामद किए गए, जिनकी हालत बेहद खराब थी।
इन फिल्मों में नजर आई थीं लैला खान
1978 में रेशमा पटेल के रूप में जन्मी लैला खान ने साल 2002 में कन्नड़ फिल्म ‘मेकअप’ से लैला पटेल नाम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, इसके लिए उनकी आलोचना की गई थी। साल 2008 में उन्हें थ्रिलर ‘वनाः ए डेडली’ लव स्टोरी में राजेश खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। ये उस साल की सबसे खराब फिल्मों में दर्ज हुई। लैला का करियर खास सफल नहीं रहा और फिर साल 2011 में वो इस वारदात का शिकार हो गईं।
ऐसे शुरू हुई जांच
मुकदमे के दौरान लगभग 40 गवाहों से पूछताछ की गई, जिसमें सेलिना के पिछले दो पति भी शामिल थे। परवेज ने दावा किया था कि उसे झूठा फंसाया गया है क्योंकि पुलिस जांच में कई गलतियां थीं। बता दें, नादिर पटेल (लैला खान के पिता) ने 2011 में एक्ट्रेस के लापता होने के बाद जांच की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किए थे।
– एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026