हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि उनकी सरकार विश्वासमत जीतने में कामयाब होगी. नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से नायब सिंह सैनी ने कहा, “कांग्रेस को लोगों से सरोकार नहीं है. वो (कांग्रेस) लोगों को गुमराह करना चाहते हैं. उन्हें राज्यपाल को लिखित में देना चाहिए कि उनके पास कितने विधायकों का समर्थन है.” “एक महीना पहले हमने विश्वासमत हासिल किया और जब समय आएगा हम दोबारा विश्वासमत हासिल करेंगे.”
दो दिन पहले बीजेपी को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है. इन तीनों निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया है. राज्य के विपक्षी दल कांग्रेस और जेजेपी आरोप लगा रहे हैं कि दो महीने पुरानी नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में आ गई है.
-एजेंसी
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026