महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। नाना पटोले ने राम मंदिर के शुद्धिकरण की बात कही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर को भाजपा सरकार ने सही तरीके और परंपरा से निर्माण नहीं कराया है।
इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो…
नाना पटोले ने आगे कहा कि अगर चुनाव के बाद इंडी गठबंधन सत्ता में आता है तो हम अयोध्या में राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि शंकराचार्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने नहीं सुनी, जिसके चलते अब चारों शंकराचार्य राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे।
रामदरबार भी शंकराचार्य के हिसाब से होगा स्थापित
उन्होंने आगे कहा कि चारों शंकराचार्य रामदरबार भी अपने हिसाब से स्थापित करेंगे। पटोले ने कहा कि वहां भगवान राम की मूर्ति नहीं है, बल्कि राम लला के बाल स्वरूप की मूर्ति है। नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण में प्रोटोकॉल के खिलाफ काम किया है और हम इसे धर्म के माध्यम से सुधारेंगे।
-एजेंसी
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026