भारी सुरक्षा के बीच तीन जहाजों से ओलंपिक की मशाल यूनान से फ्रांस के दक्षिण स्थित शहर मार्सेली पहुंची जहां सूर्यास्त पर उसकी अगवानी की जाएगी। पेरिस ओलिंपिक के आयोजकों ने शहर में शानदार जश्न का वादा किया है, जहां पुराने बंदरगाह को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
मशाल पिछले महीने यूनान में प्रज्जवलित की गई थी, जिसके बाद इसे फ्रांस को सौंपा गया। यह 1896 में पहली बार इस्तेमाल हुए बेलेम नामक जहाज से एथेंस से रवाना हुई और 12 दिन समुद्र की यात्रा की। जहाज के आसपास हजारों नावें थी। जहाज को एथलेटिक्स ट्रैक की तरह सजाए गए नाव के पुल पर रखा गया है।
मशाल के स्वागत में फ्रांस की वायुसेना की टीम करतब दिखाएगी। आयोजन समिति के प्रमुख टोनी एस्तांगेत ने कहा, ‘फ्रांस में ओलिंपिक खेलों की वापसी का शानदार जश्न होगा।’ मशाल रिले बृहस्पतिवार (आज) को मार्सेली से शुरू होगी।
-एजेंसी
- सपा के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी का तीखा प्रहार: ‘पाप का घड़ा’ फोड़कर खोला 34 सालों के कुशासन का कच्चा-चिट्ठा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कई गंभीर मामले - October 5, 2026
- अमेरिका के मिशिगन से काशी पहुंचा जैक्सन: चाचा की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 8000 किमी दूर से आकर अस्सी घाट पर किया अस्थि विसर्जन और पिंडदान - October 5, 2026
- फूलन देवी की तरह बदला लूंगी….जलती झोपड़ी के सामने गुस्से में बोली युवती, वीडिओ हुआ वायरल - October 5, 2026