भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर देश की स्वतंत्र विदेश नीति के तहत दूसरे देशों से संबंधों को मज़बूत करने के साथ ही अन्य अहम मुद्दों के लिए भी पूरे जोश से काम में लगे रहते हैं। अक्सर ही जयशंकर दूसरे देशों के नेताओं, अधिकारियों और प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करते हैं। आज भी उन्होंने ऐसे ही एक शख्स से मुलाकात की।
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने आज यूके (UK) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) टिम बैरो (Tim Barrow) से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात देश की राजधानी दिल्ली में हुई।
अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
जयशंकर और बैरो में अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच कई अहम क्षेत्रीय और ग्लोबल विषयों पर बातचीत हुई। इसके साथ ही भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रोगेस पर भी दोनों ने बातचीत की और इसे और मज़बूत बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की। जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की और बैरो से मिलने को एक अच्छी मुलाकात बताया।
पिछले कुछ साल में भारत और यूके के संबंधों में आई है मज़बूती
भारत और यूके के संबंधों में पिछले कुछ साल में मज़बूती आई है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने भी हमेशा दोनों देशों के बीच मज़बूत संबंधों पर जोर दिया है और साथ ही इसके लिए ज़रूरी कदम उठाना भी सुनिश्चित किया है।
-एजेंसी
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026