एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ में तगड़ी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन जब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ रिलीज हुई तो इसमें ‘श्रीवल्ली’ बनकर उन्होंने हिंदी बेल्ट में भी अपनी धाक जमा ली। इसके बाद ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की बीवी गीतांजलि के किरदार ने उनकी फैन फॉलोइंग में और भी ज्यादा इजाफा कर दिया। इतनी सक्सेस मिलने के बाद अब रश्मिका के हाथ मानो जैकपॉट लग गया है। उन्होंने सीधे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में एंट्री मारी है। वो डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ की हीरोइन बनेंगी।
सलमान खान की सिकंदर का ऐलान इसी साल ईद के मौके पर किया गया था। सलमान ने बताया कि अगले साल ईद पर वो सिकंदर बनकर आ रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान आमिर खान की सुपरहिट मूवी ‘गजनी’ के निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने संभाली है। अब इस फिल्म की हीरोइन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रश्मिका मंदाना ने जाहिर की अपनी खुशी
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर ‘सिकंदर’ फिल्म में अपनी एंट्री पर रिएक्ट करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए में बहुत आभारी हूं।’
हाल ही में ‘एनिमल’ और ‘पुष्या’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद, रश्मिका मंदाना फिर से दर्शकों को ‘सिकंदर’ में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। सलमान और रश्मिका की अनोखी जोड़ी फैन्स को ईद 2025 पर क्या नया दिखाने वाली है, इसके लिए सब बेहद उत्साहित हैं।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान संग ये रश्मिका की पहली फिल्म होगी, जिसके लिए वो बोर्ड में शामिल हो गई हैं। कहा गया, ‘साजिद नाडियाडवाला एक नई जोड़ी की तलाश में थे, क्योंकि स्क्रिप्ट में कुछ ऐसी ही डिमांड थी। उन्होंने रश्मिका को उनके हिस्से की स्क्रिप्ट सुनाई और एक्ट्रेस इसे सुनकर काफी एक्साइटेड नजर आईं।’
पहले भी साथ काम कर चुके हैं सलमान और साजिद
‘सिकंदर’ सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी को फिर से साथ लेकर आई है, जिन्होंने इससे पहले ‘किक’, ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था। इसके अलावा एआर मुरुगादॉस, जिन्हें ‘गजनी’ और ‘हॉलिडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में एकसाथ आ रहे हैं।
जून में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन मूवी से कहीं ज्यादा होगी। इसकी शूटिंग जून में शुरू होने वाली है। इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, फिर भी उन्होंने अपने किसी भी शेड्यूल को पोस्टपोन या कैंसिल नहीं किया।
-एजेंसी
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026