नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल के हैं. इसमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं.
एफआईआर के मुताबिक एजेंसी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जानकारी मिली थी. इन पर आरोप है कि ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे.
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और इसी विभाग के डॉक्टर अजय राज खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं. ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे.
– एजेंसी
- आगरा में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन: नुनिहाई के खत्ताघर की सरकारी जमीन पर बने 5 अवैध मकान ध्वस्त - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मामला: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर जताई हैरानी - October 15, 2026
- माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाले अस्तबल की जमीन पर बनेगी आधुनिक टाउनशिप, सीएम योगी बोले- अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ के नाम से जाना जाएगा क्षेत्र - October 15, 2026