आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा है कि बीजेपी ‘लोकतंत्र और संविधान खत्म करना चाहती है’ और जनता को ये समझ में आ चुका है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए.’
लालू ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “जनता हमारी तरफ़ जा रही है. वो (बीजेपी) 400-400 बोल भर रहे हैं… वो तो अब पार ही हो गए हैं. जंगलराज की बात करके भड़का रहे हैं, वो (बीजेपी) लोग इतना डर गए हैं कि भड़का रहे हैं. ये लोग संविधान और लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं और जनता के ज़हन में ये बातें आ गई हैं.”
जब लालू यादव से पूछा गया कि पीएम मोदी ने कहा है कि सबका रिज़र्वेशन छीन कर कांग्रेस मुसलमानों को दे देगी? इस पर उन्होंने कहा- “मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए.”
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि “कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीन कर घुसपैठियों और जिनके बच्चे ज़्यादा हैं उन्हें देना चाहती है.”
इसके बाद कर्नाटक बीजेपी ने भी ऐसा ही एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस विज्ञापन की खूब आलोचना हुई थी. आज देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है और बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग हो रही है.
-एजेंसी
- ओवैसी के मैदान में होने से सीएम योगी को होगा सीधा फायदा…यूपी चुनाव 2027 से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान - October 28, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026