प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के बहरामपुर में रैली की। ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बरमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार एवं कांग्रेस पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा- कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था। आज महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए है। दूसरा यज्ञ ओडिशा में BJP के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है। आप सब जानते भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।
4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं। 10 जून को भुवनेश्वर में BJP के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा।
संपन्न ओडिशा को कांग्रेस-BJD ने लूटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के बेहरामपुर में एक रैली में कहा कि आजादी के बाद सात दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस और फिर बीजू जनता दल की लूट ने संसाधनों से परिपूर्ण ओडिशा को गरीब बना दिया। पीएम ने कहा कि ओडिशा में खनिज संसाधन, उपजाऊ भूमि, समुद्री तट, बरहामपुर जैसा व्यापार केंद्र, विरासत, संस्कृतिऔर न जाने क्या-क्या है। इसके बावजूद अमीर ओडिशा के लोग गरीब बने हुए हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? जवाब है- कांग्रेस और बीजेडी ! बता दें कि लोकसभा चुनावों के साथ ओडिशा में विधानसभा का चुनाव भी हो रहा है। यहां 13 मई से 1 जून के बीच विधानसभा के लिए मतदान होंगे। इनके परिणाम लोकसभा चुनाव परिणामों के साथ ही 4 जून को सामने आएंगे।
योजना केंद्र की, फोटो राज्य सरकार का
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओडिशा को जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए। वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खस्ता है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।
-एजेंसी
- आगरा के जिला अस्पताल में संघर्ष: गुलाबगंज मामले के आरोपी और पीड़ित पक्ष मेडिकल के दौरान भिड़े, परिसर में मची अफरा-तफरी - October 3, 2026
- आगरा में टला बड़ा हादसा: ट्रेलर की टक्कर से डीजल टैंकर का टैंक फटा, सड़क पर बहने लगा ईंधन; डीजल लूटने के लिए उमड़ी भीड़ - October 3, 2026
- आगरा में राजस्थान बॉर्डर के पास बड़ी वारदात: हथियारों के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस - October 3, 2026