लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा थी। रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों की घोषणा में देरी पर कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि रॉबर्ट वाड्रा को अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, पार्टी ने रायबरेली राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद वाड्रा का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार (5 मई) को अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘राजनीति की कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती। हम सभी अपने महान राष्ट्र की जनता और जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करेंगे, करेंगे और करते रहेंगे। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। मैं सदैव अपनी जनसेवा के माध्यम से यथासंभव लोगों की मदद करूंगा।’ बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा कई बार अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। वहीं, अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया है।

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि पूरे देश से यह आवाज आ रही है कि उन्हें सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। वह हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं, वहां के लोग चाहते हैं कि वह उनके बीच रहें।
-एजेंसी
- डमरुओं की गूंज और इत्र-पुष्प वर्षा से शिवमय हुआ सिकंदरा: सावन के तीसरे सोमवार पर सजी अलौकिक झांकी, छप्पन भोग जैसी प्रसादी ने मोहा मन - August 17, 2026
- आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ शिव परिवार, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष - August 17, 2026
- आगरा के कमला नगर में देशभक्ति का अनूठा ज्वार: कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष - August 17, 2026