नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलील दी है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ने का जिम्मेदार उनके घर का खाना है. कोर्ट में आज न्यायिक हिरासत के दौरान नियमित सुगर टेस्ट कराने की मांग को लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी की ओर से पेश वकील जुहैब हुसैन ने अपनी दलील पेश की.
उन्होंने कोर्ट से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ने की वजह उनके घर का खाना है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को उन्हें घर से आलू-पूरी, आम, मिठाई और मीठी चीजें खाने के लिए दी जा रही हैं.
ईडी के वकील ने इसी के साथ ये भी कहा कि इस बाबत जेल ऑथोरिटी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ईडी के वकील की दलीलों का विरोध किया और कहा कि ये बयान मीडिया के लिए दिया जा रहा है.
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मांगा डाइट चार्ट
कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनका फास्टिंग शुगर लेवल 243 था जोकि बहुत ज्यादा है. 120 नॉर्मल होता है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को वही खाना दिया जा रहा है जो डॉक्टर ने निर्देश दे रखा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि आप हमें अरविंद केजरीवाल का डाइट चार्ट उपलब्ध कराएं.
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं, आप भी हमें डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दें. वहीं ईडी की ओर से कोर्ट में ये भी कहा गया कि आप जेल के DG से रिपोर्ट मांग सकते हैं.
शुक्रवार को 2 बजे होगी सुनवाई
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उनकी याचिका को वापस लिया गया. अब नये सिरे से संशोधित याचिका दाखिल की जाएगी. वहीं कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अब कल यानी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी.
तिहाड़ जेल में बंद हैं केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. केजरीवाल ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि उनका शुगर लेवल स्थिर नहीं है. वो इस सिलसिले में अपने रेगुलर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं. इसके बाद कोर्ट ने ईडी को 18 अप्रैल तक जवाब देने को कहा था.
-एजेंसी
- आगरा में सपा का उग्र प्रदर्शन: शहीद स्मारक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प - October 6, 2026
- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान: 2027 में दलित-मुस्लिम-OBC गठजोड़ का दावा, ‘एक देश-एक चुनाव’ को बताया ढकोसला - October 6, 2026
- यूपी की सियासत में नया मोड़: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें - October 6, 2026