ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में चाकूबाजी करने वाले नाबालिग की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई है. गोली लगने से पहले नाबालिग ने एक व्यक्ति को चाकू से घायल किया. पीड़ित की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.
पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि शनिवार देर रात उसे नाबालिग के चाकू से लोगों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली थी. नाबालिग की उम्र 16 साल थी. पुलिस ने कहा कि उसे रोकने के लिए गोली चलाई गई.
गोली लगने के बाद नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में चाकूबाज़ी से जुड़े अपराधों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.
पिछले महीने सिडनी में ईसाई धर्मगुरु पर भी चाकू से हमला किया गया था. उससे पहले सिडनी के एक शॉपिंग माल में भी चाकूबाज़ी से महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने की घटना सामने आई थी.
-एजेंसी
- आगरा में 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज: 16 जिलों के गायत्री परिजन और कार्यकर्ता बैठक में जुटे - September 20, 2026
- दान की राशि से जनसेवा का संकल्प: मनःकामेश्वर मठ के सहयोग से संवरे सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के दो कक्ष, लोकार्पण की तैयारी - September 20, 2026
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026