कैरेबियाई देश हैती में जेल तोड़कर कैदियों के भागने का मामला सामने आया है. रविवार को सशस्त्र गुटों ने पोर्ट ऑ प्रिंस जेल पर हमला बोला था. इस हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और 3700 कैदी जेल से फरार हुए हैं.
हैती सरकार ने इस घटना को देखते हुए 72 घंटे के लिए इमरजेंसी लगाने का एलान किया है. साल 2020 के बाद से देश में सशस्त्र गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में हज़ारों लोग मारे गए हैं. इन गुट के नेताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री एरियल हेनरी का इस्तीफ़ा चाहते हैं.
इन गुटों का दावा है कि उन्होंने पोर्ट-ऑ-प्रिंस के 80 फ़ीसदी इलाके पर कब्ज़ा कर लिया है.वहीं सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार बीते दिनों दो जेलों पर हमला किया गया. सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरे वाली स्थिति बताते हुए कर्फ्यू लगाने का एलान किया.
हैती में ताज़ा हिंसा बीते गुरुवार को तब शुरू हुई जब प्रधानमंत्री ने नैरोबी का दौरा किया. इस दौरे पर उन्होंने केन्या की मल्टीनेशनल सिक्योरिटी फोर्स को हैती भेजने को लेकर चर्चा की.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जेल के दरवाज़े रविवार को भी खुले थे और कहीं कोई अधिकारी मौजूद नहीं दिखा. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भागने की कोशिश करने वाले तीन कैदियों के शव जेल में पड़े थे.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के एक पत्रकार, जिन्होंने जेल जाकर स्थितियां देखीं, उन्होंने बताया कि करीब 10 शव वहां पड़े थे. इनमें से कुछ शवों में गोलियों के निशान दिखे थे.
-एजेंसी
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026