आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में पान की दुकान पर हुई घटना, पुलिस पहुंची मौके पर पैसे के लेन देन में एक युवक की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी गई है। युवक का नाम विश्वदीप बताया जा रहा है। घटना ताजगंज क्षेत्र के रामनगर एकता चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कार्यवाही कर रही है।
घटना बुधवार रात की है। रामनगर एकता चौकी में पान की दुकान पर विश्वदीप, मनोज, दुर्गेश खड़े थे। पैसे के लेन देन को लेकर विश्वदीप का मनोज और दुर्गेश से विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो मारपीट हुई। इतने में मनोज और दुर्गेश के साथ खड़े एक अन्य युवक ने विश्वदीप को चाकूओं से मारना शुरू कर दिया। यह देखते ही मौके पर हल्ला मच गया। लोग भागने लगे। विश्वदीप लहू लुहान होकर वहीं गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्वदीप बरौली अहीर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू कर दी है।
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026
- आगरा में 13 नवंबर से सजेगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव: इस बार कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र में गूंजेगी कंस की दुहाई - September 9, 2026