नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक व्यक्ति को 2 वैक्सीन के हिसाब से लगभग 80 करोड़ भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गयी है, जिसके बारे में उसका मूल फ़ार्मूला बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इससे हार्ट अटैक यानी हृदयघात का ख़तरा हो सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट के कारण अपनों को खोया है या जिन्हें वैक्सीन के दुष्परिणामों की आशंका थी, अब उनका शक़ और डर सही साबित हुआ है।
एक व्यक्ति को 2 वैक्सीन के हिसाब से लगभग 80 करोड़ भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गयी है, जिसके बारे में उसका मूल फ़ार्मूला बनानेवाली कंपनी ने कहा है कि इससे हार्ट अटैक यानी हृदयघात का ख़तरा हो सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन के साइड एफ़ेक्ट के कारण अपनों को खोया है या जिन्हें…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2024
श्री यादव ने कहा कि लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। ऐसी जानलेवा दवाइयों को अनुमति देना किसी की हत्या के षड्यंत्र के बराबर है और इसके लिए ज़िम्मेदार सभी पर आपराधिक मुक़दमा चलना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताधारी दल ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से राजनीतिक चंदा वसूलकर जनता की जान की बाज़ी लगायी है। न क़ानून कभी उन्हें माफ़ करेगा,न जनता। इस मामले में सर्वोच्च स्तर पर न्यायिक जांच हो।
-एजेंसी
- Agra News: उम्मीद की किरण बना ‘श्री गिरिराज जी सेवक मंडल’, विशेष बच्चों के लिए आयोजित शिविर में 300 से अधिक का हुआ उपचार - July 12, 2026
- एमएलसी विजय शिवहरे का जन्मदिवस बना ‘जनकल्याण पर्व’: 11 करोड़ की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण - July 12, 2026
- आगरा में साइबर पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बाह निवासी युवक पर FIR - July 12, 2026