टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की राजनीति में एंट्री हो चुकी है. ‘अनुपमा’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे सीरियल्स में काम करने वाली रुपाली बुधवार (1 मई) को बीजेपी में शामिल हो गईं. दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में रूपाली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता सौंपकर और पटका पहनाकर रूपाली का बीजेपी में स्वागत किया.
बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रुपाली ने कहा कि मैंने विकास का महायज्ञ देखने के बाद पार्टी से जुड़ने का फैसला किया.
उन्होंने कहा, “जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं.” उनकी बीजेपी में एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. दो चरण के मतदान समाप्त भी हो चुके हैं.
-एजेंसी
- जब तक 500 से 1000 करोड़ रुपये का निवेश लेकर नहीं आएंगे, तब तक जूता चप्पल नहीं पहनेंगे… मातृभूमि के विकास के लिए बीजेपी नेता का अनोखा संकल्प - November 1, 2026
- रामपुर में विवादित पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति: ‘आजमवाद’ और फिलिस्तीनी झंडे के साथ लिखा— ‘आजम खान पर हुए एक-एक जुल्म का सरकार बनने के बाद होगा हिसाब…’ - November 1, 2026
- ”क्या रह गया है बोलने को…”: मीडिया के सवाल पर छलका आजम खान का दर्द, ईडी पेशी के दौरान दिखे बेहद मायूस - November 1, 2026