उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन किया. उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अयोध्या के धार्मिक स्थल पहुंचकर पूजा किया. साथ ही उन्होंने राष्ट्र की प्रगति के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी आशीर्वाद मांगा.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि धर्म, धैर्य, निष्ठा और नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम की भव्य भूमि पर आना किसी भी सनातनी के लिए गौरव का विषय है. वहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि राम भक्तों का यह सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज हम प्रभु को भव्य रूप में भव्य मंदिर में आराध्या के रूप में देख पा रहे हैं.
भगवान के दरबार में पहुंची स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगी इसलिए रविवार (28 अप्रैल) को वह सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंची और रामलला के सामने जमीन पर बैठकर अर्चना की और आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वह सीधे उनके सबसे प्रिय हनुमान जी के मंदिर पहुंची और पूजन अर्चन किया. अपनी अयोध्या की धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने राजनीतिक बयानों से दूरी बनाए रखीं और राजनीति पर कुछ भी बोलने से परहेज किया.
10 स्थान पर दर्शन पूजन करेंगी स्मृति ईरानी
स्मृती ईरानी अयोध्या के साथ-साथ वह अमेठी के लगभग 10 स्थान पर रविवार को ही दर्शन पूजन करेंगी और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा. अयोध्या में उन्होंने राष्ट्र की प्रगति के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य केलिए भी प्रार्थना की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक के रूप में संबोधित किया.
धार्मिक यात्रा के दौरान क्या बोलीं स्मृति ईरानी?
स्मृति ईरानी ने कहा कि श्री राम लला के चरणों में राष्ट्र की प्रगति प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना कर हनुमान के दरबार में उनके जैसे सेवा भाव मन में हो ऐसा आशीर्वाद मांगा. पुनः कहती हूं धर्म और धैर्य निष्ठा और नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम भव्य भूमि पर पधारना आना किसी भी सनातनी के लिए गौरव का विषय है. राम लला की करुणा आज हर मन को छू रही है राम भक्तों का यह सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज हम प्रभु को भव्य रूप में भव्य मंदिर में आराध्य के रूप में देख पा रहे हैं.
-एजेंसी
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव पर घमासान; मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले— ‘जब तक पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित नहीं होता, तब तक नहीं होने देंगे चुनाव’ - November 7, 2026