Agra, Uttar Pradesh, India. थाना न्यू आगरा के दयालबाग से शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के इकलौते बेटे सचिन चौहान (25) का अपहरण कर लिया गया। दो करोड़ की फिरौती लेने का इरादा था। फिर न जाने क्या हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पीपीई किट पहनकर बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है। रात्रि में पूछताछ की गई। आज पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। बड़ा इसलिए कि पकड़े गए युवकों में एक कारोबारी का बेटा भी है। पुलिस ने देर रात्रि तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।
21 जून की घटना
घटना 21 जून की है। सचिन चौहान 21 जून को अपराह्न 3:30 बजे के आसपास लोअर और टीशर्ट में घर से निकला था। मां अनीता से पूछा कि कहां जा रहा हो जवाब दिया कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। इसके बाद लापता हो गया। घर वालों ने काफी तलाशा लेकन पता नहीं चला। 22 जून, 2021 को थाना न्यू आगरा में सचिन की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। इस कार्य में पुलिस की स्पेशल टीम को भी लगाया गया।
पांच युवकों ने की हत्या
पुलिस को रविवार को रात्रि सचिन के गायब होने के संबंध में कुछ सुराग मिले। इसके बाद कमला नगर और दयालबाग के पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की। पता चला कि सचिन की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। उसका शव बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीपीई किट पहनी गई ताकि लोगों को लगे कि कोरोना संक्रमित का शव जलाया जा रहा है। घटना के पीछे फिरौती वसूलने की बात सामने आई है।
पारिवारिक जानकारी
मूलरूप से बरहन के गांव रूपधनु निवासी सुरेश चौहान दयालबाग के जय रामबाग में रहते हैं। उनका रूपधनु में ही एसएस शीतगृह है। इसके साथ ही सुरेश चौहान जिला पंचायत में ठेकेदारी भी करते हैं। उनका बेटा सचिन भी पिता के साथ ठेकेदारी और शीतगृह का काम देखता था।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026