बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद पूनम महाजन का पत्ता काट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से उज्ज्वल निकम की उम्मीदवारी की घोषणा की है। इस सीट से महाविकास अघाडी की और से वर्षा गायकवाड को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में उत्तर मध्य मुंबई में वर्षा गायकवाड़ बनाम उज्ज्वल निकम देखने को मिलेगा।
कौन हैं उज्ज्वल निकम ?
कई सालों तक विशेष सरकारी वकील के तौर पर काम करने वाले उज्जव निकम के नाम पर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी। कानूनी विद्वान के रूप में पहचाने जाने वाले उज्जवल निकम ने देश के कई महत्वपूर्ण मामलों में काम किया है। इसमें निकम ने मुंबई पर 26/11 के आतंकी हमले, 1993 के बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट केस, सखैरलांजी, सोनाई में दलित उत्पीडन में अहम भूमिका निभाई।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दान की राशि से जनसेवा का संकल्प: मनःकामेश्वर मठ के सहयोग से संवरे सिंगारी बाई बालिका इंटर कॉलेज के दो कक्ष, लोकार्पण की तैयारी - September 20, 2026
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026