उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन देहरादून से किया वर्चुअल विमोचन
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने दिवंगत साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर गुप्त की पुस्तक ‘मेरे इक्यावन अभिमत’ का शनिवार को वर्चुअल विमोचन राजभवन, नैनीताल से किया। इस पुस्तक में सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं बातों को जिस बारीकी से लिखा है वह उनकी सर्वज्ञता को दर्शाता है।
इस मौके पर बेबीरानी मौर्य ने कहा कि आज के दिग्भ्रमित बच्चों को सही दिशा व सकारात्मक संस्कार देने में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान है। अतः इसी प्रकार की पुस्तकों को अधिक प्रकाशित किया जाना चाहिए। करुणेश परिवार द्वारा साहित्यिक व सामाजिक सेवा के लिए जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए सर्वज्ञ शेखर जिस मनोयोग से लगे थे, उससे उनका इस दुनिया से जाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा ।
उन्होंने पुस्तक में सर्वज्ञ शेखर के उत्कृष्ट आलेखों की चर्चा करते हुए कहा कि इस पुस्तक में राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक विषयों पर बहुत स्पष्ट सन्देश देते हुए विचारों की अभिव्यक्ति की है। हमें इन पर चिंतन मनन करने की आवश्यकता है। उन्होंने धार्मिक आस्थाओं, सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिए भी साहित्यकारों व लेखकों को आगे आने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया (मथुरा) ने कहा कि सर्वज्ञ शेखर नामकरण करने वाले पंडित अथवा माता-पिता को नमन करता हूँ । हृदय से उदार सर्वज्ञ ने अपने नाम के अनुरूप ज्ञान के भंडार को आलेखों में बांध कर पुस्तक में समाहित किया है ।
हैदराबाद की साहित्यकार डॉ. कुमुद बाला ने पुस्तक “मेरे इक्यावन अभिमत” की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका हर एक लेख नई दिशा प्रदान करता है । समाज की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान उनके लेखों में है । उनकी बेबाक लेखनी सामाजिक व राजनीतिक विषमताओं पर प्रहार करती हुई दिखती है ।
विमोचन समारोह में साहित्यकार पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह शशि (दिल्ली), साहित्यकार रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया ), डॉ. अशोक अश्रु, डॉ. मधु भारद्वाज, कवि कुमार ललित, गीतकार निशिराज जैन, रीता कौशल, समाजसेवी प्रतिभा जिंदल, पत्रकार डॉ, महेश धाकड़, चंद्रलेखा, रंजना (लखनऊ), चन्द्रशेखर गुप्ता (गाजियाबाद) आदि उपस्थित रहे।
सर्वज्ञ शेखर की पत्नी रजनी गंधा गुप्ता, पुत्र अभिनव व अभिजात्य सहित सभी परिजनों ने दिवंगत सर्वज्ञ शेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । संचालन पत्रकार विवेक जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन किया संजय गुप्त ने।
चित्र परिचय
सर्वज्ञ शेखर की पत्नी रजनी गंधा गुप्ता, पुत्र अभिनव व अभिजात्य सहित सभी परिजनों ने दिवंगत सर्वज्ञ शेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । इंसेट में करुणेश परिवार द्वारा शनिवार को आयोजित वर्चुअल समारोह में नैनीताल के राजभवन में साहित्यकार स्व. सर्वज्ञ शेखर गुप्तॉ की पुस्तक का विमोचन करतीं उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य।
- Quick Withdrawals and Deposits Transactions at Tiger Bingo Casino in UK - November 14, 2026
- Is Spingranny Casino Lawful and Secure in Canada for Users - November 14, 2026
- Kaleo Casino – Ennätyksiä Rikkovat Palkinnot - November 13, 2026