Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू भदौरिया को ही बैठना है। वे समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में आए पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह की पुधवधु हैं। जिला पंचायत के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि मंजू भदौरिया ही भाजपा की प्रत्याशी होंगी। यह अनुमान किसी को नहीं था कि वे निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगी। अब निर्वाचन की सिर्फ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए मंजू भदौरिया के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया है। तीन महिला दावेदारों ने चार नामांकन पत्र लिए थे लेकिन भाजपा की ताकत के आगे सभी बिल में छिप गए।
सबसे अधिक सदस्य जीतने का दावा करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इस चुनावी मैदान से पहले ही बाहर हो गई थी। उसने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए थे। तय कर लिया था कि वह इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। समाजवादी पार्टी (सपा) भी पहले ही अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो चुकी थी। खबर यह भी आई थी कि भाजपा को बसपा ने समर्थन दिया है और इसी कारण वह चुनाव मैदान से बाहर है। आगरा का जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। जिले में कुल 51 जिला पंचायत सदस्य हैं।

कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने न्यायालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया हुई। दोपहर 12 बजे मंजू भदौरिया अपने श्वसुर एवं पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह के साथ नामांकन करने पहुंचीं। उनके समर्थक भी उत्साह से भरे हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। मंजू भदौरिया के साथ टिकट के लिए दावेदारों की सूची में शामिल रहीं बबीता चौहान और रजनीश दुबे प्रस्तावक बने। नामवापसी की प्रक्रिया के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा।
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां सपा ने मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है। फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के रुचि यादव ने नामांकन किया। यहां भाजपा ने एमबीए पास हर्षिता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। हर्षिता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हैं।

जानिए मंजू भदौरिया के बारे में
मंजू भदौरिया शमसाबाद के वार्ड 36 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।
पति- संजय सिंह
जातिः अनारक्षित
शिक्षाः स्नातक
उम्रः 35 वर्ष
पताः इनायतपुर, शमसाबाद, आगरा
मोबाइल 9719072035
वोट मिलेः 19027
प्रतिशत वोट 66.31
मतदान प्रतिशत 67.74
- AlaWin Casino – Ervaar live blackjack en roulette in Nederland - August 18, 2026
- Felicebet Casino Overgik Vores Forventninger – Vurdering fra Danmark - August 17, 2026
- Meldingen en Accountbescherming op de Wild Robin Casino App in Nederland - August 17, 2026