चौ. उदयभान बोले- नाती कई साल से परिवार से अलग रहता है, युवती के परिवार ने उसे बर्बाद कर दिया, न्यायालय की शरण में पहुंचे
आगरा: प्रदेश की भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर अपने नाती पर लगे आरोप गलत बताए। उनके नाती दिव्यांश चौधरी पर जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश के आरोप हैं। वह फरार चल रहा है।
चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण में उनका नाम गलत घसीटा जा रहा है। नाती बालिग है। सालों से परिवार से अलग रह रहा है। उसके युवती से कई साल से संबंध थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के परिवार ने दिव्यांश को बर्बाद करके रख दिया। पूरा पैसा युवती के परिवार के घर में लग गया। पश्चिमपुरी स्थित रेस्तरां भी बंद हो गया। पुलिस ने भी गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कर लिया। नाती कार से युवती के बुलावे पर ही पहुंचा था। इस पर ही उन पर कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा दिया। जब घटना नहीं हुई तो फिर धारा 307 क्यों लगा दी गई। उनके पास सभी साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए न्यायालय की शरण में गए हुए हैं।
पूर्व मंत्री ने युवती और नाती के साथ खींचे फोटो भी मीडिया को दिए। दिव्यांश के ताऊ डॉ संजीव पाल सिंह ने भी आरोप लगाया कि युवती भतीजे को ब्लैकमेल कर रही है। उसका लगातार शोषण किया जा रहा है। घटना वाले दिन भी दिव्यांश को फोन कर ट्रेन से आने की जानकारी दी थी। मगर, बाद में वह दूसरी ट्रेन से आ गई थी। इस पर ही भतीजा उसके घर पहुंचा था। उसे ब्लैकमेल करने के लिए कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा दिया।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026