अमेरिका ने इसराइल में अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों के यात्रा करने पर रोक लगाई है. अमेरिका ने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया है. अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इसराइल के ईरान पर हमला करने का दावा किया है.
अमेरिका के इसराइल स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा, ”अगले आदेश तक कर्मचारियों को यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है. सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. ये राजनीतिक और हालिया घटनाओं के चलते तेजी से बदल सकती है.”
ईरान ने शनिवार देर रात इसराइल की धरती पर करीब 300 मिसाइल और ड्रोन दागे थे. इसराइल ने ईरान की ओर से दागे गए लगभग सभी ड्रोन और मिसाइल गिराने का दावा किया था. इसराइल ने हालांकि चेतावनी दी थी कि वह सही समय आने पर इस घटना का जवाब जरूर देगा.
-एजेंसी
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: एसआईटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को मिली क्लीन चिट - August 18, 2026
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026