दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की डाइट आज दिनभर चर्चा का विषय रही है। ईडी ने कोर्ट में आरोप लगाया कि केजरीवाल तिहाड़ जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और फिर उन्हें जमानत मिल जाए। हालांकि केजरीवाल की ओर से पेश वकील विवेक जैन ने ईडी की दलीलों पर आपत्ति जताई।
इसी बीच आप नेता आतिशी और संजय सिंह ने दावा किया कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंसुलिन रिवर्सल प्रोग्राम बंद हो गया। तभी से जेल में अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ रहा है और वह 300 तक पहुंच गया है। इस आरोप प्रत्यारोप के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने जेल के डीसी से रिपोर्ट मांगी है।
दिल्ली एलजी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
राजनिवास दिल्ली की तरफ से ट्वीट किया गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वीके सक्सेना ने मंत्रियों और आप नेताओं के बयानों पर आधारित रिपोर्ट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है, जिसमें जेल में बंद और कथित तौर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया गया है।
श्री सक्सेना ने डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर मामले में तथ्यात्मक और व्यापक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हालांकि जेल एक हस्तांतरित विषय के रूप में सीधे और पूरी तरह से आप सरकार के अंतर्गत आता है, एलजी ने आश्वासन दिया है कि सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मामले में आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को 30 सालों से डायबिटीज है। अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए वह रोज 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। कोर्ट ने भी उन्हें डॉक्टरों द्वारा निर्धारित घर के खाने की अनुमति दी है, लेकिन अब बीजेपी अपने सहयोगी संगठन ईडी के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को बिगाड़ने के लिए उनका घर का खाना रोकने की कोशिश कर रही है।
-एजेंसी
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026