कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा आज तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन धाम स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शृंगार आरती के दौरान ठाकुरजी के दर्शन किए। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इसके बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे। गोपी गोस्वामी ने उन्हें प्रसादी पटुका देकर माला पहनाई और चंदन लगाकर स्वागत उनका किया।
इस मौके पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में बदलाव का माहौल है। पूरा गांधी परिवार लगन से काम कर रहा है। इसमें वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में रहें या न रहें, पर देश और देश के लोगों के लिए मेहनत करते रहेंगे। देश में धर्म निरपेक्ष सरकार बने, इसके लिए भी प्रयास करते रहेंगे।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अयोध्या हो या फिर मथुरा, वह हर जगह को एक तरह से देखते हैं। इसमें राजनीति की कोई बात नहीं होनी चाहिए। जब भी किसी को कोई परेशानी होती है तो वह अपने भगवान को याद करता है। किसी नेता या पार्टी को याद नहीं करता। मुश्किल में आया व्यक्ति जब भगवान को याद करता है, तो उसका हौंसला बढ़ता है इसलिए धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का अपना प्रचार का तरीका है। उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर धर्म निरपेक्ष है। आने वाले समय में देश में एक धर्म निरपेक्ष सरकार बनाएंगे। देश को धर्म निरपेक्ष रखेंगे। जो नया गठबंधन बना है, उसे मजूबत रखेंगे क्योंकि हमारी सोच देश को मजबूत करने की है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका और राहुल भी इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए जो भी संभव होगा, वह आगे आकर कर रहे हैं। जो मुश्किलें हैं, उसका समाधान खोजेंगे। बांके बिहारी से प्रार्थना है कि देश में सुख और शांति बनी रहे। वह भगवान के दरबार में प्रार्थना करने आए हैं कि राहुल और प्रियंका जो मेहनत देश और देशवासियों के लिए कर रहे हैं, वह सफल हों।
अमेठी से प्रत्याशी के रुप में उनके नाम पर की चर्चा के सवाल पर कहा कि देश के कोने-कोने में चर्चा चल रही है। यह एक पुकार है। लोग उनकी मेहनत को समझते हैं। लोग चाहते हैं, मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। उनके क्षेत्र में जाकर उनकी समस्याएं सुनूं ताकि उनकी प्रगति हो।
-एजेंसी
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026