लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को विवादित बयानों से बचने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद नेता विवादित बयान देने से चूक नहीं रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने एक भड़काऊ बयान दिया है, जिसकी शिकायत भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी से की है।
दरअसल, सहारनपुर लोकसभा से तीसरी बार चुनाव चुनाव लड़ रहे इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान मसूद एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मसूद कह रहे हैं कि अगर यह भाजपा फिर से आई तो पहले मेरा और आपका इलाज कर देगी।
वायरल वीडियो में इमरान मसूद बोलते नजर आ रहे हैं कि मैं सिर्फ इतनी बात कह रहा हूं कि यह चुनाव इमरान को जिताने हराने का नहीं है, यह चुनाव अपने आप को बचाने का है। वह आगे कहते हैं कि अगर भाजपा दोबारा आ गई तो सबसे पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है, याद रख लेना। जितनी मजबूत आवाजें हैं, सारी खामोश ऐसे ही नहीं की जा रहीं, कोई बोलने वाला न बचे, ऐसी साजिश हो रही है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा के लखनऊ मुख्यालय ने इमरान मसूद के बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की। शिकायत पत्र में कहा गया है कि सहारनपुर कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने अपनी जनसभा में वर्ग विशेष को भड़काया है।
-एजेंसी
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026