बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेन्द्र शास्त्री का सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। यह धमकी धीरेन्द्र शास्त्री को फेसबुक पर फैज रजा नाम के व्यक्ति ने दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बरेली के आंवला थाने में हिंदूवादी संगठनों के कार्य़कर्ताओं ने शिकायती पत्र सौपा है।
शिकायती पत्र के अनुसार हिंदू सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसमें सिर तन से जुदा करने का ऑडियो भी लगाया गया है। इस वीडियो से हिंदू भावनाएं आहत हुई है औऱ हिंदू समाज के संगठनों में काफी आक्रोश है।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से तुंरत कार्रवाई करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे है।
इसमें जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने फैज रजा निवासी आंवला के खिलाफ धारा 505(2) के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाल वीरेश कुमार ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-एजेंसी
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026