महापौर ने अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराकर मनाया स्थापना दिवस
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने अपने सेक्टर-16 स्थित आवास पर पार्टी के झंडे का रोहण किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल रहा। महापौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा की एक समय पर लोकसभा में दो सीटें हुआ करती थीं। आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अपनी श्रेष्ठ नीति और नेक नीयत के दम पर भाजपा को देश के 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि आगरा में हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में जन-जन तक विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं। महापौर ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुंदर सुदृढ़ और विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर संकल्पित है। इसी संकल्प के साथ 6 अप्रैल 1980 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा का गठन किया गया था। वह पार्टी के पहले अध्यक्ष थे।
इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रवीना राजावत, हिमांशु मिश्रा, मनोज बघेल, रवि करोतिया आदि मौजूद रहे।
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026
- Agra News: खेरागढ़ में ‘सिंघम’ रिटर्न; चार्ज संभालते ही SHO हरीश शर्मा का धमाका, 24 घंटे में जयपुर से दबोचा नाबालिग का किडनैपर - March 31, 2026