आगरा के एमजी रोड पर कार सवार युवकों ने जमकर स्टंटबाजी की। कार से स्टंटबाजी करते हुए एक दो तीन नहीं बल्कि आधा दर्जन युवक है। उन्होंने एमजी रोड पर दौड़ती हुई कार के चारों गेट के साथ सनरूफ खोला और फिर सभी स्टंटबाजी करने लगे। स्टंटबाजी का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आई। वीडियो में दिख रहे कार के नंबर से मालिक का पता लगाया और उस तक पहुँच गयी। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।
पूरा मामला बीती रात बुधवार का है। एमजी रोड पर एक कार तेजी के साथ दौड़ रही थी। उस कार के सभी दरवाजे खुले हुए थे तो सनरूफ भी खुला हुआ था। सनरूफ पर बैठकर युवक डांस कर रहा था तो सभी खिड़कियों से लटके युवक भी डांस के साथ स्टंटबाजी कर रहे थे। स्टंटबाजी करते हुए युवक की संख्या एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन के लगभग थी। एमजी रोड पर कार से युवकों द्वारा स्टंटबाजी करता देख किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और वीडियो से गाड़ी का नंबर निकाल कर कार मालिक तक पहुँच गयी।
सरेराह यातायात के नियमों का उलंघन करने के मामले को ट्रेफिक पुलिस ने गंभीरता से लिया और संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।
- बाह के उगनपुरा में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम; 2.476 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को देने पर योगी कैबिनेट की मुहर, सांसद चाहर ने जताया आभार - November 19, 2026
- आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी - November 19, 2026
- ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य समापन: ममता कुलकर्णी को मिला ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ - November 19, 2026